झारखंड
मोदी के ‘मन की बात’ भाजपाइयों ने सुनीं
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 10:00:14 AMलोहरदगा, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ को यहां भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुनी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर प्रभारी देवाशीष कार उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात देवाशीष कार ने कहा कि ये यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसलिए कि इस वर्ष का यह अंतिम कार्यक्रम है, जो जन साधारण के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की 35वीं मन की बात कार्यक्रम का अत्यधिक महत्व है। स्वच्छता मिशन के तहत 4 जनवरी, 2018 से 10 मार्च, 2018 तक सफाई का सर्वेक्षण लगभग 4 हजार शहरों में होगा। इसके लिए लोगों से आह्वान किया गया कि अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर अमरेश भारती, रामावतार वर्मन, अशोक घोष, राजेश महतो और विकास कांस्यकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।