ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
वंशवाद की राजनीति नहीं करती है भाजपा : मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2017 10:23:06 AM
वंशवाद की राजनीति नहीं करती है भाजपा : मंत्री

कोडरमा, (हि. स.)। मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सांस्कृतिक भवन में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमीति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिक्षा मंत्री डा नीरा यादव और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी समीति की समीक्षा की गयी। 

इस मौके पर डा नीरा यादव ने कहा कि झामुमो हो या राजद, ये सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती हैं लेकिन भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष व प्रधानमंत्री के पद तक जा सकता है तथा सांसद हो विधायक या फिर साधारण कार्यकर्ता सभी को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा की कोडरमा में जो विकास 25 वर्षों में नहीं हो सका, भाजपा के तीन साल के कार्यकाल में कोडरमा में कई विकास के कार्य हुए। उन्होंने कहा की पार्टी हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच लेकर जाती है। भाजपा के कार्यकाल में जो भी विकास कार्य हुए है कार्यकर्ता उन्हें जनता के बीच ले जायें। 

प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि हर चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका अहम होती है। युवा संगठन ही बूथ को सम्भालता है। बूथ को मजबूत करने के लिये युवा मोर्चा से अच्छा कोई संगठन नहीं । उन्होंने कहा की हम सबों को चुनाव की तैयारी में लग जाने की जरूरत है। 12 जनवरी से सिद्धु कान्हू के जन्मस्थली से भाजपा युवा मोर्चा की पद यात्रा निकाली जायेगी जो देवघर में जाकर खत्म होगी। इस दौरान 15000 युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। संथाल परगना को झामुमो से मुक्त करने का संकल्प है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व मंडल अध्यक्ष रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में सैकडों कार्यकार्ताओं ने मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS