झारखंड
मौसम के करवट लेने से ठंड में बढ़ोतरी
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 3:46:12 PMरांची, (हि.स.)। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम के करवट लेने से ठंड बढ़ गयी है । ठंड की वजह से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है । हालांकि दिन में निकल रही धूप के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है ।
मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले सप्ताह में भी ठंड जारी रहने की संभावना है । साथ ही राज्य के कुछके हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों का शनिवार को तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 24 11
जमशेदपुर 27 12
देवघर 25 13
धनबाद 26 11