ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
टेम्पो पलटने से दो लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 3:44:05 PM
टेम्पो पलटने से दो लोगों की मौत

दुमका, (हि.स.)। जिले के जरमुंडी -कटहरा गांव मेन रोड पर स्थित कटहरा गांव में शुक्रवार की देर रात टेम्पो पलटने से दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना पुलिस एएसआई पीपी चौबे जवानों के साथ पहुंचे और बुरी तरह से घायल दोनों को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को लेकर पुलिस जरमुंडी थाना परिसर लौट गई। 

जानकारी के अनुसार टेंपो चोरखेदा पंचायत के खरवा गांव रिज़र्व करके लाया गया था। वापस घर जाने के क्रम में यह घटना टेपरा नदी पर बने पुल से पहले घटी। मृतक में एक टेंपो मालिक सह चालक थाना क्षेत्र के भोड़ाबाद गांव निवासी कुलदीप यादव है। दूसरा मृतक थाना क्षेत्र के सलामपुर गांव निवासी सवारी बाबूधन मरांडी था।

फिलहाल यह जांच का विषय है, क्योंकि घटना के बारें में विस्तार से बताने वाला कोई शख्स वहां मौजूद नहीं है। टेम्पो पर जितने भी लोग सवार थे वे सभी फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पाकर जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख भी थाने पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी हासिल की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS