ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पुलिस मुख्यालय में आईजी को दी गयी विदाई
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2017 11:13:45 AM
पुलिस मुख्यालय में आईजी को दी गयी विदाई

रांची, (हि .स.)। झारखण्ड जगुआर के आईजी रविकांत धान के 31 दिसम्बर को रिटायर होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीजीपी डीके पांडेय ने धान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पुलिस मुख्यालय की तरफ से उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। 

धान ने अपनी सेवाकाल में पुलिस अधीक्षक के रूप में लातेहार, पलामू, गिरिडीह, धनबाद एवं समादेष्टा, जैप -1 के पद पर कार्य किया। पुलिस उप-महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति के बाद रेंज डीआईजी पलामू, कोल्हान एवं, रांची के पद पर भी अपनी सेवायें दीं और रविकांत धान 31 दिसम्बर को रिटायर हो जायेंगे। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS