ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
निरंजन सिंह हत्याकांड में चार गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 4:11:00 PM
निरंजन सिंह हत्याकांड में चार गिरफ्तार

रांची/जमशेदपुर, (हि.स.)। जमशेदपुर के साकची में हुए 19 दिसम्बर को निरंजन सिंह हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। 19 दिसम्बर को साकची थाना क्षेत्र में निरजंन सिंह की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी थी। 
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक मारूति कार, दो बाइक और दो मोबाइल तथा कुछ अन्य सामान बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस चारों से सघन पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने यह भी बताया कि निरंजन सिंह हत्याकांड में कुल 12 लोग शामिल हैं। पुलिस बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन अभियान चला रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक चारों अपराधियों के नाम बताने से इनकार किया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS