ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
रांची : ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग, अलाव की व्यवस्था नहीं
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2017 12:27:40 PM
रांची : ठंड से ठिठुर रहे हैं लोग, अलाव की व्यवस्था नहीं

रांची, (हि.स.)। रांची में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से ठिठुरते लोगों को देखा जा सकता है। शाम ढलते ही तापमान भी गिरने लगता है और ठंड अपना असर दिखाने लगती है। राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं करने के कारण कई लोग ठंड ठिठुर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। 

प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार बहुत ही कम चौक चौराहों पर अलाव देखने को मिले हैं। दिसम्बर महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। जिस कारण रोड के किनारे रहने वाले गरीब लोग व रात में रिक्शा चलाने वाले ठंड से बेहाल हैं। वह किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। हालांकि रांची नगर निगम की ओर से और जिला प्रशासन ने कुछ गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है। इधर शहर के लालपुर चौक, कोकर चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, बहू बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, राजेंद्र प्रसाद चौक, रेलवे स्टेशन, किशोरगंज चौक सहित अन्य जगहों पर भी लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा जा सकता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS