ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
बोकारो में ब्राह्मणों ने निकाली रघुवर की ‘शवयात्रा’
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 10:57:09 AM
बोकारो में ब्राह्मणों ने निकाली रघुवर की ‘शवयात्रा’

बोकारो, (हि.स.)। ब्राह्मणों के खिलाफ कथित तौर पर की गयी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ रविवार को बोकारो में मुख्यमंत्री रघुवर दास की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली गयी। सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से ब्राह्मण उत्थान संगठन, बोकारो के जिला के बैनर तले ‘शवयात्रा’ निकाली गयी, जिसमें अन्य संगठनों के ब्राह्मण सदस्य भी दर्जनों की संख्या में शामिल हुए। 

‘शवयात्रा’ नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर पहुंचकर पुतला दहन कार्यक्रम में तब्दील हो गयी। लोगों ने रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण उत्थान संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार ओझा ने कहा कि ब्राह्मणों ने भाजपा को विकास के लिये वोट दिया था और जब इसी पार्टी के एक मुख्यमंत्री जात-पात की राजनीति करें तो यह कतई शोभनीय नहीं है। अगर अभी भी रघुवर दास माफ़ी नही मांगते या भाजपा इनपर कार्रवाई नहीं करती तो आगे भी विरोध जारी रहेगा। 

महामंत्री कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि रघुवर दास जात-पात की राजनीति छोड़ें अन्यथा आगामी चुनाव में सबक सिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। ‘शवयात्रा’ सह पुतला दहन के कार्यक्रम में विनोद व कन्हैया के अलावा संगीता तिवारी, पीएन तिवारी, कुणाल सिंह, विश्वजीत सिंह, सागीर, आयुष मुंडा, मनोज यादव, प्रेमनाथ पांडेय, संगीता पाठक, रामकृष्ण त्रिपाठी, जाहिद, विक्रम आदि शामिल थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS