ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं बस उसे निखारने की जरुरत:निधि
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2017 10:40:20 AM
झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं बस उसे निखारने की जरुरत:निधि

रांची,  (हि .स.)। जेसोवा की अध्यक्ष सह कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कहा है कि यहां के छात्र बड़े ही मेधावी हैं। झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं बस उसे निखारने की जरुरत है। पढ़ाई के अलावे संगीत, कला, कंप्यूटर और खेल में इनकी गजब की रुचि है। जेसोवा की तरफ से शुरु किए गए स्पोकेन इंगिलिश क्लास में भी बच्चे बेहतर कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां के बच्चे भी झारखंड का नाम रौशन करने में कामयाब होंगे। उन्होंने समाज कल्याण सचिव विनय चौबे से स्कूल और छात्रावास भवन की मरम्मत करने का अनुरोध किया। निधि खरे ब्लाईंड स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उनके अनुरोध पर समाज कल्याण विभाग की तरफ से स्कूल की खराब कंप्यूटर की मरम्मत और संगीत के शिक्षक सहित दूसरी जरुरी सुविधा में सुधार का भरोसा दिया गया। उन्होंने भवन मरम्मत का काम जल्द शुरू करने की घोषणा की। निधि खरे झारखड आईएएस वाईव्स एसोसिएशन (जेसोवा )की कार्यक्रम के दौरान बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जेसोवा रांची के ब्लांईड स्कूल में बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की कोशिश शुरु की है। इस मौके पर बच्चों के बीच ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया। इससे पूर्व जेसोवा की तरफ से हेल्थ कैंप का आयोजन ब्लाइंड स्कूल में कराया गया था। जिसका उद्घाटन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने किया था। संस्था की तरफ से खेल सामग्री का वितरण और संगीत वाद्ययंत्रों की मरम्मत भी कराई गई है। बुधवार को ब्रेल लिपि से अनुवादित कुछ पुस्तकों का भी वितरण किया गया। कक्षा सात तक की पाठ्य पुस्तकें जल्द ही ब्रेल में अनुवादित हो जाएंगी। वहीं छह बच्चों के बहरापन ठीक करने की कोशिश की जा रही है। एक बच्चे की ईलाज पर करीब छह लाख रुपया खर्च आता है। जेसोवा की तरफ से इसके लिए राशि की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है। निधि खरे ने भरोसा दिलाया कि जेसोवा की स्वंयसेवक आगे भी बच्चों की मदद के लिए तैयार रहेंगी। कार्यक्रम में समाज कल्याण निदेशक मनोज कुमार, जेसोवा की सचिव गायत्री सिंह,रंजीता गंगवार, ज्योति भजंत्री आदि मौजूद थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS