ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मुख्यमंत्री का विरोध करने से पूर्व सैकड़ों गिरफ्तार व रिहा
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2017 10:37:24 AM
मुख्यमंत्री का विरोध करने से पूर्व सैकड़ों गिरफ्तार व रिहा

बोकारो, (हि.स.)। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा ब्राह्मणों के विरुद्ध कथित तौर पर की गयी अशोभनीय बयानबाजी से आक्रोशित बोकारो के ब्राह्मण संगठनों ने मंगलवार को उनका विरोध करने की पुरजोर कोशिश की। बोकारो में मोमेन्टम झारखंड समारोह में पहुंचे रघुवर दास को काला झंंडा दिखाने और नारेबाजी करने से पहले ही विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीएम के जाने के बाद उन्हें रिहा किया जा सका।इन संगठनों में ब्राह्मण उत्थान संगठन, संपूर्ण विप्र समाज सहित और अन्य ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का विरोध करने का फैसला लिया था, जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से काला झंडा दिखाकर उनका विरोध करने वाले थे। लेकिन इससे पहले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरन उठाकर उन्हें थाने में लाकर बैठा दिया गया। बहुत से लोगों को घर से ही र कर लिया गया, जबकि बहुत से लोग जो थाने पहुंचे थे उन्हें वहीं पकड़कर रख लिया गया। ब्राह्मण उत्थान संगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ओझा ने कहा कि उक्त गिरफ्तारी को तानाशाही भरा कदम व निंदनीय बताया। विनोद ने कहा कि ब्राह्मण समाज रघुवर दास का विरोध करेगा और जब तक केंद्रीय नेतृत्व भाजपा की इस पर कार्रवाई नहीं करता है, लगातार विरोध जारी रहेगा। अंततः अगर कार्रवाई नहीं होती है तो फिर इस पर संगठन विचार करेगा। यह विरोध भाजपा का विरोध नहीं, मुख्यमंत्री रघुवर दास का है। ब्राह्मण उत्थान संगठन के जिला महामंत्री कन्हैया चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि यह रघुवर दास की हिटलरशाही है। हम लोकतांत्रिक तरीके से जब विरोध कर रहे थे तो जबरन घर से उठा लिया गया और जब तक रघुवर दास खुले मंच से ब्राह्मणों से माफी नहीं मांगते हैं या भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व इन पर कार्रवाई नहीं करती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।
इधऱ, कांग्रेस बुद्धिजीवी मंच की जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगीता तिवारी को उनके आवास सेक्टर 2ए से सुबह 8:00 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास की कथित मनमानी और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में झारखंड मोमेंटम कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने की घोषणा के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। संगीता ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया उस समय वह घर पर अकेली अपनी सहयोगी लक्ष्मी देवी के साथ थी। गिरफ्तारी के बाद सिटी थाना लाया गया यहां सैकड़ों कार्यकर्ता सिटी थाना पहुंचे, जिनमें मुख्य रुप से कांग्रेस विचार विभाग के प्रखंड अध्यक्ष जय शर्मा, प्रेम प्रकाश, अनिता सिंह, नागेंद्र महतो तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, प्रमोद कुमार, शाहिद राजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS