ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2017 10:28:26 AM
संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। प्रदेश में अपने घटते जनाधार को बढ़ाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस आने वाले दिनों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस संगठन में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करेगी। ताकि प्रदेश में कांग्रेस का विस्तार हो सके और अधिक से अधिक लोग पार्टी में शामिल हो सके। 

हालांकि प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने प्रदेश के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करें, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ सके और कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सदस्यता अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जाएगा, ताकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो सके। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। 

 

राज्य में हो रही भूख से मौत, आधार लिंकिंग में गड़बड़ी सहित अन्य मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजधानी रांची में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के सभी नेता शामिल होंगे। हालांकि अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह कार्यक्रम जनवरी माह में होगा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS