ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रांची नगर निगम की तैयारियां तेज
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 12:15:49 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रांची नगर निगम की तैयारियां तेज

रांची, (हि.स.)। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में टॉप 10 में जगह हासिल करने के लिए रांची नगर निगम जोर शोर से तैयारी कर रही है। इसे लेकर नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि आए दिन अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। 

पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची को 117 वां स्थान मिला था। इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए रांची नगर निगम पूरी तैयारी के साथ इस अभियान में जुट गई है। टॉप 10 में जगह बनाने को लेकर आए दिन शहर में साफ-सफाई 6 के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की शुरुआत चार जनवरी 2018 से होगी जिसमें 4000 अंकों की प्रतियोगिता होगी। देश के कुल 4041 शहर इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रांची नगर निगम ने इस प्रतियोगिता में बेहतर अंक पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

इस संबंध में नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले साल 2000 नंबर की प्रतियोगिताएं हुई थी। इस बात 4000 अंकों की प्रतियोगिता होगी जिसमें डॉक्यूमेंटेशन पर 1400, सिटीजन फीडबैक पर 1400 और मॉनिटरिंग पर 1200 नंबर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। 32 हजार नए निजी शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही सड़कों पर मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए गए हैं, जहां बिजली और पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर गूगल मैप से भी टॉयलेट को ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा शहर को साफ सुथरा रखने को लेकर रांची नगर निगम लगातार अभियान चला रही है और यह अभियान जारी रहेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS