ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बिहार और झारखंड का कुख्यात कोल्हा यादव गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 10:04:54 AM
बिहार और झारखंड का कुख्यात कोल्हा यादव गिरफ्तार

रांची/देवघर, ( हि.स.)। बिहार और झारखंड का कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव उर्फ कल्लू को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवघर जिले के टॉप टेन अपराधियों में यह शामिल था। इसके खिलाफ 25 से अधिक अापराधिक मामले विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं, जिसमें डकैती, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य केसेज हैं। यह मूल रूप से मधुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके एक साथी किशन लाल तुरी को भी देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देवघर पुलिस की यह बड़ी सफलता मानी जा रही। एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मधुपुर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कोल्हा यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कोल्हा यादव अपने सहयोगी के साथ अपराध की योजना बना रहा है। पुलिस निरीक्षक मधुपुर ने बैकुण्ठ धाम क्षेत्र में छापेमारी की कोल्हा यादव और उसका सहयोगी किशन लाल तुरी को पुलिस ने जामताड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर कल्लू यादव के पास से एक देशी रिवाल्वर और चार चक्र गोली बरामद की है। एसपी ने बताया कि कल्लू यादव के खिलाफ विभित्र जिलों में डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, गृहभेदन चोरी के लगभग 40 कांड दर्ज है। मधुपुर थाना में ही लगभग 23 मामले दर्ज है। गिरफ्तारी की सूचना अन्य जिलों को के पुलिस अधिकारी को दे दी गई है। कई कांडो में वाछित कल्लू को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जायेगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS