झारखंड
50 लाख रुपये जमा करेंगे भाजपाई
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 10:02:45 AMखूंटी, (हि.स.)। भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग निधि के तहत 40 से 50 लाख रुपये एकत्रित कर प्रदेश मुख्यालय को देंगे। यह राशि कार्यकर्ताओं और अन्य वैसे लोगों से ली जायेगी, जो भाजपा को सहयोग देना चाहते हैं। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहयोग निधि के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में आठ मंडल हैं। हर मंडल से लगभग दो-दो लाख रुपये की सहयोग राशि मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस पैसे का उपयोग कार्यालय निर्माण सहित पार्टी हित के अन्य कार्यों में किया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, महामंत्री विनोद नाग व कृपासिंधु बेहरा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू, नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, सुरेश अकेला, राजकुमार गुप्ता, लीलू पहान, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।