ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
डीवीसी विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है सरकार : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2017 9:53:52 AM
डीवीसी विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है सरकार : कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के नेता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों ने डीवीसी विस्थापितों के साथ अन्याय किया है। जिस राज्य में महिलाओं को नग्न होकर आन्दोलन करना पड़ा, उस सरकार को चुल्लू भर पानी मेंना चाहिए। आलोक दूबे मंगलवार को डोरंडा के राजेन्द्र चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन करने के बाद बोल रहे थे। यह पुतला दहन धनबाद में आदिवासी महिलाओं का निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर डालने के विरोध में पुतला दहन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में 17 वर्षों भाजपा शासन कर रही है। लेकिन कभी भी विस्थापितों के लिए कुछ नहीं किया गया। हर स्तर पर विस्थापितों को प्रताड़ित करने का काम सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि आज भी लोग विस्थापित हो रहे हैं, लेकिन सरकार के पास कोई योजना या नीति नहीं है, जिसके कारण आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के लिए निर्देशित पत्र गायब करने वाले व महिलाओं को फोटो वायरल करने वाले को सख्त सजा दी जाये, ताकि इस तरह की घटना दुबारा नहीं हो सके। 

वहीं धनबाद के घटवार आदिवासी महासभा के नेता रामाश्रय सिंह द्वारा आदिवासी महिलाओं की निर्वस्त्र तस्वीर फेसबुक पर डालने के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी अलबर्ट एक्का चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा के नेतृत्व में पहुंची दर्जनों महिलाओं ने सरकार विरोधपी जमकर नारेबाजी की। आभा सिन्हा ने कहा कि रघुवर सरकार वोट के मद आकर अंधी हो चुकी है। जिसका जीता-जाता उदाहरण आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र होना है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS