ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
खुले में शौच करने वाले हो जाएं सावधान
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 11:42:25 AM
खुले में शौच करने वाले हो जाएं सावधान

रांची,  (हि.स.)। राजधानी रांची में खुले में शौच करने वाले लोग सावधान हो जाएं। क्योंकि ऐसे लोगों पर रांची नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। खुले में शौच करने वाले को रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पकड़ रही है और उठक बैठक करवा रही है। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल रही है। इस क्रम में मंगलवार को भी इन्फोर्समेंट टीम के द्वारा शहर के हटिया, बिरसा चौक, ओवरब्रिज, चुटिया, रातू रोड सहित अन्य जगहों पर अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के दौरान खुले में शौच करते हुए लोग पकड़े जा रहे हैं, जिनसे इंफोर्समेंट टीम जुर्माना वसूल रही है। रांची नगर निगम ने रांची को स्वच्छ बनाने के लिए 11 इंफोर्समेंट टीम का गठन किया है। हर एक टीम में पांच-पांच लोग शामिल हैं। एक टीम को पांच वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में मंगलवार को रांची नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि राजधानी रांची को स्वच्छ बनाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम खुले में शौच करने वाले लोगों को पकड़ भी रही है और उनसे जुर्माना भी वसूल रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS