झारखंड
केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता ने लगायी मुहर : सीएम
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 10:33:01 AMरांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 22 सालों से गुजरात में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता ने फिर से मुहर लगा दी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन। उन्होंने भाजपा की जोरदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण के लिए साधुवाद। इस विजय से भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह और बढ़ा है।