ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा के प्रति विश्वास की जीत : लक्ष्मण गिलुवा
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 10:26:38 AM
भाजपा के प्रति विश्वास की जीत : लक्ष्मण गिलुवा

रांची, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि जनता के सहयोग से भाजपा का विजय रथ लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत विकास कार्यक्रमों और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 6वीं बार गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में जिस विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था, उसपर जनता ने अपना पुनः भरोसा दिखाया है। प्रदेशों में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता इसे स्पष्ट करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है, तथा इसका लगातार प्रयास भी कर रही है। जबकि कांग्रेस जातिवाद, वंशवाद, सम्प्रदायवाद से उपर नहीं उठ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की जनता को बधाई दी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू आज भी बरकरार है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS