झारखंड
भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 10:20:43 AMलोहरदगा, (हि.स.)। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी एवं मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि भाजपा देशहित, जनहित एवं विकास का सिर्फ बात नहीं करती बल्कि इस कार्य को करते हुए दोनों राज्यों में जीत दर्ज कर मिशाल कायम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपाइयों का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होता नजर आ रहा है। मौके पर ब्रजबिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो, मनीर उरांव, नवीन कुमार टिंकू और सरिता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।