ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
संकल्प के साथ माले ने विनोद मिश्र और विनोद महतो की शहादत को किया याद
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2017 9:37:25 AM
संकल्प के साथ माले ने विनोद मिश्र और विनोद महतो की शहादत को किया याद

रांची, ( हि.स.)। फासीवादी ताकतो को परास्त करने और जनप्रतिरोध को बुलंद करने के संकल्प के साथ माले ने दिवंगत पार्टी महासचिव विनोद मिश्र और झारखंड आंदोलन के अगुवा विनोद महतो की शहादत को याद किया। भाकपा माले राज्य कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजली सभा आयोजित कर दिवंगत नेता विनोद मिश्र एवं झारखंड आंदोलनकारी विनोद महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर रांची नगर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनार्दन प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार से आम जनता का मोहभंग हुआ है। गुजरात के नतीजे इस बात का सबूत है। सरकार अपने ही देश की जनता के खिलाफ युद्ध छेड़ रखी है। ठेला, खोमचा फेरी वाला से लेकर छोटे उद्योगों व्यापार और खेती को भी चौपट कर दिया है। सरकार वंचित तबको के जीवन का आखरी आसरा भी छीन ले रही है। आधार के अभाव में भुखमरी से मौत इसके ज्वलंत सबूत है। मजदूरी भुगतान में देरी की वजह से भी मौते आम बात हो गई है। मौके पर केन्द्रीय कमिटि सदस्य शुभेंदू सेन ने कहा कि देश के साम्प्रदायिक सद्भाव और साझी संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है। अलिमुद्दीन, जूनैद अफराजूल जैसे नौजवानों के हत्यारे को संरक्षण दिया जा रहा है। दूसरी ओर सरकार अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के नाम पर नाटक कर रही है। पूरे देश और राज्य में जनता के बुनियादी मुद्दों पर सख्त आंदोलन समय की जरूरत है। श्रद्धांजली समारोह को माले जिला सचिव भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, खगेन्द्र श्रीवास्तव, अब्दूल बारीक, राजदेव महतो, सावना मल्ला, शीला लोहरा, एस कुमार, संध्या उरांव, ऐति तिर्की, शांति सेन, मेंहदी हसन, नागेश्वर बैठा, पुनम उरांव आदी ने संबोधित किया।

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS