झारखंड
मधु कोड़ा निर्दोष हैं : लक्ष्मण गिलुआ
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 11:23:23 AMजमशेदपुर, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा निर्दोष हैं, उन्हे फंसाया जा रहा है। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने पत्रकारों द्वारा मधु कोड़ा को कोयला घोटाले मामले में सजा सुनाए जाने के सवाल पर कही।
उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा इस केस में निर्दोष हैं। वे एक ईमानदार सीधे सादे आदिवासी नेता हैं। उन्हें आदिवासी होने के नाते फंसाया गया है। इस प्रकार का काम वे नहीं कर सकते हैं। वे बिल्कुल निर्दोष हैं। पार्टी में मधु कोड़ा की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में इस प्रकार कोई विचार नहीं चल रहा है।