ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
सरकार की योजनाओं को जनता को बतायें : हेमलाल मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 11:21:16 AM
सरकार की योजनाओं को जनता को बतायें : हेमलाल मुर्मू

साहेबगंज, (हि.स.)। बरहेट में शनिवार को भाजपा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गिलहा में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक जमीन का लोगों को मुआवजा नहीं मिलता है, तब तक उस पर काम नहीं होना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दलालों की भरमार हो गयी है जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। 1990 से इसी धरती से मेरी ओर से जन आन्दोलन शुरू किया गया था और एक बार फिर से दलालों को सुधारने के लिए जन आन्दोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में विकास की गंगा बहा रही है तथा लोगों को विकास का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता को बतायें ताकि जनता इसका लाभ ले सके। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS