ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
धार्मिक स्थलों का विकास कर रही है सरकार : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 11:15:41 AM
धार्मिक स्थलों का विकास कर रही है सरकार : भाजपा

रांची, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार जनजातीय समाज के धार्मिक स्थलों का जहां विकास एवं संवर्द्धन कर रही है। वहीं जनजातीय समाज के धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए धर्म स्वतंत्र विधेयक पारित कर देश के लिए एक अनुकरणीय परंपरा की शुरूआत की है। प्रदीप वर्मा शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार राज्य के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जनता यह सब जान चुकी है और इसका जवाब आगामी चुनाव में देगी। मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि 14 नवम्बर को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पद यात्रा पूरा एक महीना चला है। इसमें भगवान बिरसा मुंडा सहित सभी ऐतिहासिक महापुरुषों की जीवनी से जहां झारखंड के 2800 पंचायतों में लोगों को अवगत कराया गया है। वहीं केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को अवगत कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर को दुमका के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छह जिलों के सभी स्तर के भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। मौके पर प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी ने कहा कि आज सोशल मीडिया के द्वारा विपक्षी नेताओं का भ्रामक प्रचार कर समाज में तनाव पैदा किया जा रहा है। खासकर गढ़वा, पलामू इलाके में जातीय उन्माद पैदा किया जा रहा है। वैसे नेताओं पर विधिसम्मत कार्रर्वाइ की जानी चाहिए। प्रेसवार्ता में विधायक रामकुमार पाहन, मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
वहीं प्रदेश भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षाविदों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। साथ ही पार्टी की ओर से चलायी जा रही सहयोग निधि संग्रह के लिए व्यापक कार्य योजना बनायी गयी। बैठक में प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी, प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला एवं विनय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS