ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने मनाया विजय दिवस
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 11:12:32 AM
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने मनाया विजय दिवस

रांची, (हि.स.)। भाजपा जिला संयोजक रंजीत सिंह गहलोत के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व सैनिक और देशभक्तों द्वारा पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत के उपलक्ष्य में अलबर्ट एक्का चौक पर विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के रंजन सिंह छोटन, विनोद कुमार सहित अनय ने परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
इस अवसर पर छोटन सिंह ने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि आज के दिन ही भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के आगे पाकिस्तानी सेना के लगभग 93 हजार सैनिकों ने लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी के नेतृत्व में घुटने टेकते हुए भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर हार स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि यह युद्ध इतिहास का एक ऐसा युद्ध था, जिसने इतिहास ही नहीं, बल्कि दुनिया का भूगोल भी बदल दिया और विश्व मानचित्र पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। 
उन्होंने कहा कि यह युद्ध 12 दिनों तक चला और इस युद्ध में विजयश्री पाने के लिए अनेक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। तकरीबन 3900 भारतीय सैनिक शहीद हुए और लगभग 10 हजार जवान घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में झारखंड के जवानों का भी अहम योगदान रहा। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के माटी के लाल परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने अपनी अदम्य, वीरता, साहस और युद्ध कौशल से पाकिस्तानी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ तमाम वीर सैनिकों की शहादत को नमन करती है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस अवसर पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी रवि सिंह पिंटू, पूर्व सैनिक संजीत सिंह गुड्डू, राजीव सिंह, राज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS