झारखंड
झाविमो नेता यादव ने सीएम पर बोला हमला
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2017 3:48:48 PMरांची, (हि.स.) । झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री रघुवरदास पर जोरदार हमला बोला। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्यभर के लोगों से बजट पर सुझाव मांग रहे हैं, लेकिन विधायक सुझाव देना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री सदन में मौजूद ही नहीं रहते। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया।