ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
नए साल के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2017 1:51:40 PM
नए साल के स्वागत के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

रांची, (हि .स.)। राजधानी में नए साल का स्वागत करने के लिए पिकनिक स्पॉट तैयार हो चुके हैं। भीड़ वहां अभी से जुटने लगी है। शहर के हर कोने में प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वादियों में जाकर लोग सपरिवार नए साल का स्वागत करेंगे लेकिन यह पिकनिक स्पॉट खतरे से भी खाली नहीं है । कई जल प्रपातों में हुई घटनाओं से सीख लेने की जरूरत है। सैलानियों को कई तरह की सावधानियां बरतनी की आवश्यकता है। राजधानी खूबसूरत वादियों से भरी पड़ी है। थोड़ी सी सावधानी बरत कर आप नए साल की मस्ती में और भी कई रंग भर सकते हैं। पुलिस मुख्यलय के अनुसार सुरक्षा के लिहाज से पूरे राज्य में पिकनिक स्पॉट पर 5000 से अधिक सुरक्षाबलों को लगाया गया है । साथ ही संबंधित एसपी को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

हुंडरू फॉल: रांची से 44 किलोमीटर दूर स्थित है। वहां जाने के लिए सभी ओर से रास्ता है। रांची पुरुलिया मार्ग पर अनगड़ा से 22 किलोमीटर की दूरी तय कर फॉल पहुंचा जा सकता है। स्कूल मोड़ जोन्हा से भी 20 किलोमीटर की यात्रा तय कर फॉल पहुंचा जा सकता है।

दशम फॉल रांची जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर रांची से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रांची -टाटा रोड से करीब पांच किलोमीटर अंदर जाना पड़ता है। बेहतर होगा कि निजी वाहन से ही जाए ,क्योंकि यहां जाने के लिए रोड से ऑटो आदि की सुविधा हमेशा उपलब्ध नहीं है।

पंचघाघ रांची से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश का एकमात्र जलप्रपात जिसमें पांच धाराएं स्पष्ट दिखाई देती है। खूंटी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर है ।

जोन्हा फॉल रांची से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 80 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है। पहाड़ों के बीच में बसे जलप्रपात की खूबसूरती देखने लायक है।

हिरणी फॉल रांची से 70 किलोमीटर दूर चाईबासा मार्ग पर अवस्थित है कलकल की आवाज के साथ 120 फीट ऊंचाई से यहां गिरता जलप्रपात का अनुपम सौंदर्य है ।

रुक्का डैम रांची से 22 किलोमीटर दूर ओरमांझी में स्थित है। रुक्का डैम चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

साई मंदिर बेडो से 12 किलोमीटर दूरी पर राजधानी से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित साईं मंदिर सैलानियों के लिए आकर्षक का केंद्र है। जंगल और पहाड़ों के बीच स्थापित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से विभूषित है।

रॉक गार्डन राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। कांके रोड पर स्थित रॉक गार्डन की काल्पनिक मूर्तियां शोभा बढ़ाती है। वहां का दृश्य अत्यंत मनोरम लगता है।

बिरसा मृग विहार रांची से 25 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां 350 से भी ज्यादा हिरन है। रहने सांभर , चीतल, मोर भी है।

कांची नदी के किनारे स्थित है चारों और पहाड़ जंगल है। बिरसा जैविक उद्यान रांची से 24 किलोमीटर की दूरी पर ओरमांझी में स्थित है । यह झारखंड का सबसे बड़ा जैविक उद्यान है। स्थापना 1994 में हुआ उद्यान दो भागो में बटा हुआ है। एक जंतु अनुभाग और दूसरा वनस्पति अनुभाग । यहां वोटिंग की सुविधा भी है 

डीआईजी अमोल वी होमकर ने बताया कि राजधानी रांची सहित सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में पुलिस से त्वरित सेवा लेने के लिए आपातकालीन नंबर 100 पर डायल करें ।उन्होंने कहा कि पिकनिक स्पॉट पर ध्रुमपान और शराब पर पूर्णतया प्रतिबंध है। पिकनिक स्पॉट पर शराब पीने वालों और छेड़खानी करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी सभी पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS