झारखंड
पंडरा में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का निर्णय गलत : झाविमो
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 6:08:20 PMरांची, (हि.स.)। झाविमो उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडरा बाजार समिति के दुकानदारों को हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का सरकार का निर्णय गलत है। सरकार को यह निर्णय वापस लेना होगा। झाविमो इसे लेकर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगा। इसी कड़ी में 14 दिसम्बर को पंडरा बाजार समिति में झाविमो द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने 105 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की बात कही थी जबकि वर्तमान सरकार इसे 35 एकड़ में ही बसाने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि पंडरा एक व्यस्त बाजार है और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए पर्याप्त जमीन भी वहां नहीं है। इसके बावजूद सरकार की हठधर्मिता सरकार के नीयत पर सवाल खड़ा कर रही है।