झारखंड
एडीजी (सीआईडी) बनाये गये प्रशांत सिंह
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 5:56:57 PMरांची, (हि.स.) । राज्य सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। संचार और तकनीकी सेवाएं के एडीजी प्रशांत सिंह को सीआईडी का एडीजी बनाया गया है। सीआईडी के एडीजी एमवी राव का तबादला करते हुए विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली के पद पर किया गया है।
विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में पदस्थापित नीरज सिन्हा का तबादला करते हुए संचार और तकनीकी सेवाएं का एडीजी बनाया गया है। सीआईडी के आईजी टी कंडासामी का तबादला करते हुए उन्हें गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का आईजी बनाया गया है। आईजी प्रोविजन अरुण कुमार सिंह का तबादला करते हुए सीआईडी का आईजी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।