झारखंड
जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा का महाधरना 22 को
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 4:15:59 PMरांची, (हि.स.)। परासी सोना खनन लीज रद्द करने की मांग को लेकर आदिवासी जन परिषद और पंच परगना जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से 22 दिसंबर को तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा। इसे लेकर परिषद और मोर्चा तैयारी कर रहे हैं। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा को लेकर बैठक भी की जा रही है। यह जानकारी बुधवार को परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने दी।
उन्होंने बताया कि सरकार जब तक लीज को रद्द नहीं करती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि परासी सोना खनन लीज रद्द करने और 13 अन्य मुद्दों को लेकर 22 दिसम्बर को तमाड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष महाधरना दिया जायेगा, जिसमें परिषद और मोर्चा के नेता शामिल होंगे।