ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 से
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2017 10:28:04 AM
प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 से

रांची, (हि.स.) । प्रदेश भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 दिसम्बर से जमशेदपुर में शुरू होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 दिसम्बर तक चलेगा। जमशेदपुर के साकची स्थित धालभूम क्लब में इसका आयोजन किया गया है।

 

बैठक में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, आमंत्रित सदस्य, जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित कुल ढाई सौ प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी सोमवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन होगा। 11 बजे से सत्र का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें बड़े नेता शामिल होंगे। दो बजे तक उद्घाटन सत्र से लेकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। तीन बजे से प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा, जो रात्रि आठ बजे तक चलेगा। 

अमित कुमार सिंह ने बताया कि 17 दिसम्बर को सुबह नौ बजे से दो बजे तक सत्र चलेगा। भाजपा द्वारा तीन माह तक पूरे राज्य में किए जाने वाले व्यापक कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS