झारखंड
राजद ने राजभवन के समक्ष दिया धरना
By Deshwani | Publish Date: 6/12/2017 7:23:43 PM रांची, (हि.स.)। बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं बरसी के अवसर पर बुधवार को प्रदेश राजद की ओर से राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व राजद रांची जिला के संयोजक मुस्तफा अंसारी ने किया।
मुस्तफा अंसारी ने इस मौके पर कहा कि छह दिसम्बर को संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के दिन पूरे देश में लोग शोक दिवस मना रहे थे। ठीक उसी दिन छह दिसम्बर, 1992 को भाजपा द्वारा बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर एक ओर जहां भारतीय संविधान को कलंकित किaया गया, वहीं पूरे मुल्क के आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश राजद इसकी निंदा करता है। साम्प्रदायिक सद्भाव पर आधारित राजद यह मांग करता है कि बाबरी मस्जिद मामले में सभी लोगों को चाहिए कि न्यायालय का सम्मान करते हुए समस्या का हल न्यायालय पर ही छोड़ दें। इस मौके पर मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ मनोज कुमार और सतरूपा पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल थे।