ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
विश्व दिव्यांग दिवस पर लोगों को किया जागरूक
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 6:39:30 PM
विश्व दिव्यांग दिवस पर लोगों को किया जागरूक

साहेबगंज, (हि.स.)। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए डीएलए के सचिव आनंद मणि त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। 
उन्होंने कहा कि पहले हमारे समाज में विकलांगता अभिशाप माना जाता था लेकिन अब दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में विशेष सफलताओं को देखते हुए उनके प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन होने लगा है। 
प्रथम श्रेणी दण्डाधिकारी डीएन शुक्ला ने दिव्यांगता के प्रकार, उनकी शिक्षा, सरकार द्वारा दी जा रही सुविघाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की हैै। समुचित शिक्षा के साथ नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था की है। 
शिविर को संबोधित करते हुए बीडीओ आशीष कुमार ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए प्रखंड में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट डीके सिंह ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त टीटीई विजय कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य अशोक श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय कुमार और रंजन साह आदि थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS