झारखंड
एबीवीपी के नये अध्यक्ष और महामंत्री ने किया दो पुस्तकों का विमोचन
By Deshwani | Publish Date: 2/12/2017 6:21:35 PM रांची, (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 63वें राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन दो पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 एस सुबैया और राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने दो पुस्तकों संघर्ष, सृजन एवं संकल्प और समाज जीवन का प्रत्यक्ष अनुभव का विमोचन किया।
इस दौरान पांच छात्र नेताओं ने 21 वीं सदी का भारत विषय पर अपने विचार रखे। युवा छात्र नेताओं ने कहा कि नारियों का सम्मान होना चाहिए। युवाओं को देशभक्ति के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करना है। मौके पर एबीवीपी के अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।