झारखंड
सड़क डकैती कांड का मुख्य सरगना गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 3:03:11 PMरांची, (हि.स.)। तमाड़ पुलिस ने सड़क डकैती कांड के मुख्य सरगना वसीम खान उर्फ वसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कुमार वेंकटेश्वर रमन ने बताया कि एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के दिशा निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने 9 जून, 2015 में तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रुगरी के समीप नेशनल हाइवे 33 के पास हुए डकैती कांड में फरार आरोपी वसीम खान उर्फ वसीम अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल चार अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि वसीम खान को बेड़ो थाना क्षेत्र के केसा गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया की छापेमारी टीम में तमाड़ थाना प्रभारी विमल कुमार प्रसाद हेंब्रम, मनोहर बारला, विष्णु महली, रामप्रीत पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।