ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
विद्यार्थी जीवन में खेल का विशेष महत्व : डॉ लुइस
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2017 5:22:01 PM
विद्यार्थी जीवन में खेल का विशेष महत्व : डॉ लुइस

दुमका, (हि. स.)। विद्यार्थी जीवन मे खेल का अपना अलग ही महत्व है। खेल से मन और तन दोनों तंदुरुस्त होता है। सेहतमंद जीवन काफी महत्वपूर्ण होता है। यह बातें समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहीं। वह शनिवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 17वां राष्ट्रीय रेन बू कान कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रुचि के हिसाब से खेलों का चयन कर आगे बढ़ना चाहिए। खेल के साथ-साथ पढ़ाई जरूरी है। अपने आपको जितना तराशोगे, उतना ही आगे बढ़ोगे। राज्य के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के चयन पर सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि दुमका में वर्ल्ड चैंपियन अमित का होना जिला के लिए गौरव की बात है। साथ ही इसके प्रचार और प्रसार कर दुमका जैसे छोटे शहरों में ऐसे आयोजन होना सराहनीय प्रयास बताया। 

आयोजन समिति अध्यक्ष सह नप चेयरमैन अमिता रक्षित ने इस प्रकार के प्रतियोगिता को सबसे ज्यादा बेटियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों का शामिल होना गर्व की बात है। मंत्री ने छात्राओं को मेहनत के बलबूते बुलंदी पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया। 

डीडीसी शशिरंजन कुमार ने भविष्य में दुमका जिले के खिलाड़ियों को भी राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर प्रतिभा बिखेरने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वर्ल्ड चैंपियन अमित कुमार ने कराटे खेल में आत्मरक्षा के कई तकनीकी ज्ञान दिये। खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैली का नेतृत्व नप अध्यक्ष अमिता रक्षित के नेतृत्व में निकाली गयी। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएस विशाल सागर, खेलकूद सचिव उमाशंकर चौबे आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में ओड़िशा, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS