ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
विवाद निबटाकर राजस्व वसूली में लायें तेजी : उपायुक्त
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 10:28:12 AM
विवाद निबटाकर राजस्व वसूली में लायें तेजी : उपायुक्त

बोकारो, (हि.स.)। डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं पैक्स की समीक्षा बैठक गुरुवार को हुई। डीसी ने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी संबंधित विभागों को राजस्व-प्राप्ति के लिए वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने आंतरिक संसाधन के लम्बित 16 विवादों की क्रमवार समीक्षा की तथा विवादों को जल्द निपटाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। बता दें कि आंतरिक संसाधन के अन्तर्गत वैसे सभी विभाग आते है, जिनसे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है। इसके अन्तर्गत निबंधन, भू-राजस्व, परिवहन, माप-तौल, उत्पाद, एमवीआई, वाणिज्य-कर आदि शामिल है। उन्होंने पैक्स की भी समीक्षा बैठक अलग से करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को एक दिसम्बर से धान की अधिप्राप्ति विभिन्न केन्द्रों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने 28 नवम्बर से किसानों के निबंधन को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। बैठक में अपर समाहर्त्ता जुगनू मिंज, अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) प्रेम रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS