बोकारो, (हि.स.)। चिन्मय विद्यालय पूर्ववर्ती छात्र संघ (चिन्मय विद्यालय एलुमिनी एसोसिएशन) ने नगर के सेक्टर-5 स्थित असहाय, अनाथ व दिव्यांग बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय मानव सेवा आश्रम में दो गीजर प्रदान किये हैं। गीजर की सुविधा मिलने के बाद अब वहां रह रहे बच्चों को जाड़े के इस मौसम में नहाते वक्त ठंड नहीं लगेगी। जो बच्चे गर्म पानी से नहाना चाहेंगे, वे नहा सकते हैं। गीजर प्रदान करने के साथ-साथ अपने विशेष कार्यक्रम के क्रम में संघ के लोगों ने आश्रम के बच्चों के बीच फल तथा चाकलेट का भी वितरण किया।
इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डा. अशोक सिंह एवं उपप्राचार्य अशोक कुमार झा भी उपस्थित थे। सचिव श्री त्रिपाठी ने इस आयोजन की सराहना की और कहा की समाज को इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयासों की आवश्यकता है। पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से प्रांजलि ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थी-जीवन मे जो सीखा है, उसी का अनुसरण करने का प्रयास कर रहे हैं। संघ की यह निरंतर कोशिश है कि समाज के लिए वे सब मिलकर एेसे कार्य करते रहें। इसी कड़ी के अंतर्गत आगत दिनों में गरीबों के लिए कम्बल वितरण, रक्तदान शिविर आदि का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर पूर्ववर्ती छात्र संदीप कुंमार, शैवाल गुप्ता, गौतम, अभिषेक मिश्र, सोनाली, राखी, प्रवीण श्राफ, राहुल सिन्हा, शशिकांत, सुमन, मनीष, चन्प्रीत आदि मौजूद थे। इस अवसर पर चिन्मय विद्यालय की वर्तमान स्टूडेंट काउन्सिल के सदस्य भी विशेष रुप से उपस्थित थे।