ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नौनिहाल करेंगे बिरसा के सपनों को पूरा : सीएम
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2017 1:40:56 PM
नौनिहाल करेंगे बिरसा के सपनों को पूरा : सीएम

रांची, (हि.स.)। झारखण्ड राज्य के स्थपना दिवस के अवसर पर बुधवार को रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगे का उल्लास लिये दस हजार बच्चे मोरहाबादी मैदान में जमा हुए। राज्य की 17वीं वर्षगांठ पर 17 छात्राओं ने मुख्यमंत्री के साथ 1000 पाउन्ड का विशाल केक काटा और 10 हजार से अधिक बैलून आसमान की ओर हैप्पी बर्थ डे झारखण्ड के नारों को लिये उड़ गये।

इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के नौनिहाल अब बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमें झारखण्ड दिया है और वर्तमान प्रधानमंत्री ने खुशहाल झारखण्ड बनाने का संकल्प दिया है। झारखण्ड की जनता को बहुत बधाई, क्योंकि आज आर्थिक विकास में भारत का दूसरा राज्य झारखण्ड है। विकास की यह उड़ान रुकेगी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के बच्चे देश और दुनियां में राज्य का नाम रोशन करेंगे। इन बच्चों के उल्लास में नये झारखण्ड का आगाज है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन राज्य की सवा तीन करोड़ जनसंख्या के उल्लास और उत्साह का दिन है। राज्य के एक-एक जन की खुशहाली की ओर हमें बढ़ना है। बैलूनों से सजे आसमां के विहंगम दृश्य ने सबका मन आह्लादित कर दिया। कार्यक्रम के बाद बच्चों के बीच केक का वितरण हुआ। कार्यक्रम में राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अमित खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, सचिव स्कूली साक्षरता विभाग अाराधना पटनायक, डीसी मनोज कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और बच्चे उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS