झारखंड
उच्चस्तरीय पांडेय पुल लोकार्पित, विधायक ने किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 9:51:07 AMबोकारो, (हि.स.)। बोकारो और चीरा चास को जोड़ने वाला उच्चस्तरीय पांडेय पुल सोमवार को जनता के हवाले कर दिया गया। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने विधिवत इसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत दो करोड़, 81 लाख रूपये की लागत से गरगा नदी पर बने इस पुल का उद्घाटन करते हुए विधायक ने किया इसे चास और बोकारो के लोगों के आवागमन के लिये महत्वपूर्ण व सुविधाजनक बताया। उक्त मार्ग चास-बोकारो का सबसे महत्वपूर्ण पथ है। जर्जर व सिंगल पुल होने के कारण आवागमन में परेशानी होता थी, जो अब दूर हो गयी है। उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्य संजय त्यागी, भाजपा चास नगर दक्षिणी धीरज झा, केएन सिंह, माथुर मंडल, वार्ड पार्षद सुनील महतो, मो. आजाद, मनराज सिंह, उमेश शर्मा, विक्की राय, सनातन सिंह, रंजीत बरनवाल, अनिल सिंह, एलडी चौधरी, नागेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।