ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
51 जोड़ों का विवाह 12 को कराएगा विहिप का समन्वय मंच
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 11:27:37 AM
51 जोड़ों का विवाह 12 को कराएगा विहिप का समन्वय मंच

रांची, (हि.स. )। विश्व हिंदू परिषद समन्वय मंच की ओर से 12 नवम्बर को करम टोली स्थित सेलिब्रेशन हॉल में समाज की 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से निर्धन और अभावग्रस्त जोड़ों का विवाह पारंपरिक विधि विधान से कराया जाएगा। शुक्रवार को मंच के प्रांत प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे। 

गौरतलब है कि मंच इसी साल रथ यात्रा के दिन 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा चुका है। इसी कड़ी में यह एक और प्रयास है। उन्होंने राज्य के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों से आयोजन में शामिल होकर नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन में प्रवेश के लिए आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS