झारखंड
2019 में राजद महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा : अन्नपूर्णा
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2017 5:39:51 PMरामगढ़, (हि.स.) । राष्ट्रीय जनता दल की नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का सोमवार को रामगढ़ में जोरदार स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 2019 के चुनाव में झारखंड प्रदेश में राजद महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा। इस दिशा में राष्ट्रीय जनता दल ने काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज झारखंड में विकास का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है। राजद भाजपा की नीतियों एवं सिद्धांतों का हमेशा विरोध करता है और करता रहेगा। 2019 में होने वाले चुनाव हमारा मुख्य लक्ष्य है। गांव-गांव में राजद के संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा की संगठन को एक सूत्र में बांधने और चुनाव के समय तक बढ़ी संगठन को खड़ा करने का काम उन का मुख्य लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि राजद आठ नवंबर को नोटबंदी के विरोध में काला दिवस मनायेगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा की लालू प्रसाद ने मुझ पर जो भरोसा किया है मैं उस पर 100 प्रतिशत खरा उतरूंगी।
राज्य में सभी साथियों वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसदों के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाऊंगी। हमारे नेता झारखंड में महागठबंधन बनाने की तैयारी शुरू कर चुके हैं। उस दिशा में कार्य जारी है। मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता रमेश यादव, शाहिद सिद्दीकी ,भानु प्रताप यादव, अरुण कुमार राय, अमरीश गनक, गिरधारी गोप, प्रेम कुमार साहू, मोहम्मद गुलजार और गुड्डू कुमार आदि उपस्थित रहे।