झारखंड
बाबूलाल का बल्ब जनता ने फ्यूज कर दिया है : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2017 8:01:27 PM रांची, (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बल्ब जनता ने फ्यूज कर दिया है। तभी वह गत विधानसभा चुनाव में मरांडी दो-दो सीटों पर चुनाव हार गए। इसका खुद का बल्ब जनता ने फ्यूज कर दिया, वो क्या भाजपा का फ्यूज उडायेगा। उन्होंने झाविमो महासचिव बंधु तिर्की के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झाविमो विकास विरोधी राजनीति कर रहा है, इसलिए जनता उसे रिजेक्ट कर चुकी है। प्रभाकर ने कहा बंधु तिर्की जिन्हें बागी विधायक बता रहे हैं, उनका दावा है कि उन्होंने भाजपा में विलय किया है। यह मामला विधानसभा अध्यक्ष की अदालत में है और उन्हें अंतिम निर्णय तक टिप्पणी से बचना चाहिए। पाकुड़ में पैन एम कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया। उन्हें जनता को बताना चाहिए कि कोलकाता में पैन एम के साथ क्या डीलिंग हुई थी। प्रभाकर ने कहा कि गोड्डा की जनता विकास का समर्थन कर रही है, लेकिन झाविमो ने बाहर से गुंडों को बुलाकर रैयतों को धमकाया और जबरन आंदोलन का ड्रामा किया।