झारखंड
वॉकॉथन'' से ओएनजीसी ने दिया भ्रष्टाचार मिटाने का संदेश
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2017 2:56:35 PMबोकारो, (हि.स.)। बोकारो स्थित आयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) की सीबीएम परिसंपत्ति इकाई द्वारा बुधवार सुबह वॉकॉथन का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरुगता सप्ताह के तहत ओएनजीसी कार्यालय से सेक्टर-1 स्थित सिटी पार्क तक वाकाथन में ओएनजीसी के अधिकारी व कर्मचारी सोल्लास शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सीबीएम परिसंपत्ति प्रबंधक नवीनचन्द्र पांडेय ने कहा कि वाकाथन का उद्देश्य कर्मचारियों और आम जनमानस को भ्रष्टाचार को समाज से मिटाने के लिए जागरूक करना था। उन्होंने भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण के लिये जन-जन में जागरुकता अहम बतायी। उक्त वाकाथन में ओएनजीसी अधिकारियों ने पूर्ण उत्साह के साथ हिस्सा लेकर भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रण लिया, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार हो सकें।