झारखंड
78 पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर, 15.95 लाख स्वीकृत
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2017 12:28:49 PMरांची, (हि.स.)। राज्य के 78 पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है, जो अपने इलाज के लिए विभाग के कल्याण कोष के पैसे के इंतजार में थे । कल्याण कोष से इन पुलिस कर्मियों को 15 लाख 95 हजार रुपये का वितरण किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पिछले दिनों झारखंड पुलिस सहायक और कल्याण कोष प्रबंधन समिति की बैठक डीजीपी डीके पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें 83 पुलिसकर्मियों के मामले को रखा गया था। जिसमें 78 मामलों में प्रबंध समिति ने राशि स्वीकृत करने की अनुमति दी है। इन पुलिस कर्मियों में सिपाही से पुलिस निरीक्षक स्तर तक के पदाधिकारी भी शामिल हैं, जो विभिन्न जिला एवं इकाइयों में पदस्थापित हैं।