झारखंड
एनएच-33 को लेकर आमरण अनशन
By Deshwani | Publish Date: 2/11/2017 10:27:02 AMजमशेदपुर, (हि,स.)| शहर के मानगो क्षेत्र से सटे एनएच 33 का हाल इन दिनों कुछ इस कदर बदहाल है कि आए दिन इस सड़क पर कोई ने कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो कर असमय काल के गाल में समा रहे हैं। इसी मामले को लेकर मानगो संघर्ष समिति ने अंदोलन की रणनीति तैयार की है । अगामी 6 नवबंर से मानगो के डीमना चौक के पास आमरण अनशन की घोषणा की है। इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता कर मानगो संघर्ष समिति के संयोजक विकास सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एन एच 33 की स्थिति दिन पर दिन खऱाब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मानगो संघर्ष समिति अगामी सड़क पर उतरने को बाध्य हैं। उसी के तहत अगामी अगामी तीन नवम्बर को मशाल जूलुस निकाला जायेगा। उसके बाद फिर जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो मानगो संघर्ष समिति एनएच-33 पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।