झारखंड
प्रखंड कार्यालयों में भी कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 10:38:44 AMरांची, (हि.स.)। राज्य में हो रही भूख से मौत को लेकर प्रदेश कांग्रेस उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना रहा है। इस रणनीति के तहत अब सभी जिला मुख्यालयों में इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में यह आंदोलन प्रखंड स्तर पर किया जाएगा।
इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने सभी जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि राज्य में भूख से मौत हो रही है और सरकार 1000 दिन पूरा होने का ढिंढ़ोरा पीट रही है। गरीबों की जमीन लूटने के लिए माइनिंग शो का आयोजन किया गया है। इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार जल्द ही नहीं चेती तो आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी।