झारखंड
''आह्वान'' कार्यक्रम 29 अक्टूबर को
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2017 10:09:18 AMरांची, (हि.स.)। बंगाली युवा मंच के तत्वाधान में 29 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध कवि सुकुमार राय की स्मृति में आह्वान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में होगा। इस दिन बच्चों के लिए कविता पाठ एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को बंगाली युवा मंच के संयोजक सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सुकुमार राय बच्चों की कविता के लिए प्रसिद्ध हैं। इस दिन बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। जबकि संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध गायिका सांगली मजूमदार कविता पाठ करेंगी। जबकि कोलकाता के ही आकाश मंडल व सुप्रसिद्ध गायक दीपक महतो झूमर संगीत पेश करेंगे।