झारखंड
आस्था का महापर्व छठ पूजा सम्पन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2017 9:25:30 AMरांची, (हि.स.)। लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को संपन्न हो गया।
महापर्व को शांति से सम्पन्न कराने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। गुरुवार देर रात से रांची पुलिस मनचले युवकों, सड़कों पर नजर रखे हुई थी। एसएसपी कुलदीप द्विवेदी स्वंय पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे थे। देर रात एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को कई दिशा निर्देश भी दिए है। शहर के लगभग 35 छठ घाट को व्रती के लिए तैयार किया गया था, जिसमे रांची पुलिस की टीम मुस्तैद दिखी। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
छठ पूजा के दौरान एनडीआरएफ की तीन टीमें विभिन्न छठ घाटों पर तैनात दिखी। बड़ा तालाब, हटनिया तालाब, हटिया डैम और कांके डैम में एनडीआरएफ की टीमें तैनात थी।