झारखंड
तीन दिवसीय क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेन्स 27 से
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2017 10:44:06 AMरांची, (हि.स.)। रांची क्रिटिकल केयर सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय नौवीं एनुअल ईस्ट जोन क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेन्स का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 अक्टूबर को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित किया गया है। इसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बेंगलुरु सहित ईस्ट और नार्थ ईस्टर्न के लगभग 400 डॉक्टर शामिल होंगे।
यह जानकारी गुरुवार को सोसायटी के चेयरमैन डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि यह कॉन्फ्रेन्स 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। जबकि 5:30 बजे समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इसमें आईसीयू के लाइफ सेविंग प्रोसेस पर विचार विमर्श किया जाएगा। जबकि 28 व 29 अक्टूबर को साइंटिफिक होगा। 28 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इस कॉन्फ्रेन्स का उद्घाटन करेंगे।