झारखंड
पलामू केंद्रीय कारागार में छापेमारी
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2017 4:27:22 PMरांची, (हि.स.)। मंगलवार की रात पुलिस ने पलामू के केंद्रीय कारागार में छापेमारी शुरू की जो बुधवार सुबह तक चली। छापेमारी के वक्त जेल के सारे कैदी सो रहे थे। अचानक हुई इस छापेमारी से जेल में हड़कंप मच गया लेकिन पुलिस को जेल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि छापेमारी में जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। सभी वार्डों तथा सेल की जांच अच्छे से की गई। जेल में सर्च अभियान लगभग पांच घंटे से अधिक समय तक चला। छापेमारी के दौरान दंडाधिकारी, एसडीओ, डीएसपी, थानेदार और सशस्त्र बल शामिल थे।